आज का इतिहास : 21 जुलाई की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ

Share The News

21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1969 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।

2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

1988 – इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।

21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1940 – शंकरसिंह वाघेला – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के भूतपूर्व बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।

1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार।

1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।

21 जुलाई को हुए निधन

1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।

1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।

2001 – शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।

2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Piyush Pandey
Piyush Pandey
2 years ago

So Great Ji 🙏🙏🙏

error: Content is protected !!