पंचांग व राशिफल : गुरूवार, 10 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

गुरु स्तुति : देवानां च ऋषिणां च,गुरूं कान्चन सन्निभम्। बुद्धिभूतं,त्रिलोकेशं,तं नमामि बृहस्पतिम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : जो देवताओं और ऋषि यों के गुरु हैं कंचन के समान जिनकी प्रभा है जो बुद्धि के अखंड भंडार और तीनों लोकों के प्रभु हैं उन बृहस्पति देव को मैं प्रणाम करता हूं ।
बृहस्पति गायत्री : अंगिरोजाताय विद्महे वाचस्पतये च धीमहि तन्नो गुरू: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति जप के बाद पीपल युक्त पायस घी से दशांश हवन करना चाहिए ।।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत् 2078
ज्येष्ठ मासे
28 प्रविष्टे गते
दिनांक  : 10 – 06 – 2021 (गुरुवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:08 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 05:23 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 07:15 अपराह्न
चन्द्र राशि : वृषभ  01:10 पूर्वाह्न तक, बाद में मिथुन
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 30
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 15
पक्ष : कृष्ण अमावस्या
तिथि : अमावस्या 4:22 अपराह्न तक, बाद में प्रतिपदा
नक्षत्र : रोहिणी 11:44 पूर्वाह्न तक, बाद में म्रृगशीर्षा
योग : धृति 7:48 पूर्वाह्न तक, बाद में शूल
करण : नाग 4:22 अपराह्न तक, बाद में किस्तुघन
राहु काल : 2:11 पूर्वाह्न से- 3:51 अपराह्न तक
कुलिक काल : 9:09 पूर्वाह्न से – 10:50 पूर्वाह्न तक
यमगण्ड : 5:48 पूर्वाह्न से – 7:29 पूर्वाह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:59 पूर्वाह्न से- 12:53 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 10:12 पूर्वाह्न से – 11:05 पूर्वाह्न तक, 03:33 अपराह्न से- 04:27 अपराह्न तक

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️

बहुत से पाठकों ने राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जानी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :

देशे ग्रामे गृहे युद्धे,  सेवायां व्यवहारके। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्मराशि न चिन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।

विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए ।

✡️ जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन ✡️

✡️ मेष ✡️

आज आपका आर्थिक पक्ष परिपक्व रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आनंद प्रसंग के कुछ अधिक अवसर मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत सीमा तक सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ वृष ✡️

रोजगार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। परिश्रम से धन लाभ लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे समाप्त होसकते हैं। नए अनुबंध या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के भी योग हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ मिथुन ✡️

आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको लाभ भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरमगरम रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ कर्क ✡️

 आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें पता चलेंगी। अगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही। आने वाले दिनों में आपको सेवा में से अवकाश मिल सकता है। छोटेमोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। छुपी हुई शख्शियत आपकी बाहर आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों के विषय में किसी भी तरह की ख़तरा लेने से बचें। किसी को उधार पैसा न दें। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ सिंह ✡️

 आर्थिक उतारचढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। कार्यालय में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन ठीकठाक रहेगा। मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

✡️ कन्या ✡️

 रोजगार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी भेंट खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपको फायदा भी हो सकता है। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ तुला ✡️

 गलतफहमी और लगातार असहमति पारिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। दूसरों के लिए स्थायी गारंटी देने से बचें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रह सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा दिन बिताना में सक्षम रहेंगे। पेट दर्द से कुछ लोग बहुत ही ज्यादा परेशान रह सकते हैं। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दिन भर आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ धनु ✡️

  आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छीखासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : मोर नीला

✡️ मकर ✡️

 नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आज आप अपनी योजना गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। रिश्तों के क्षेत्रमें भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वादविवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा। सिर और पेट दर्द हो सकता है। भोजन में सावधानी रखें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ कुंभ ✡️

 यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नही है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मीन ✡️

 आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। अपनी या अपनों की सेहत की ओर ध्यान तो ज़रूर देना ही होगा, अगर मन में कोई दबाव है तो उसका असर सेहत पर आ सकता है। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है। कुछ जातकों के लिए दिन बहुत ही खास रहने वाला है। सामाजिक सभी प्रकार के रिश्ते आपके बन सकते हैं। कार्य बिना रुके आप कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

——————————————–

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!