पंचांग व राशिफल : बुधवार, 2 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

बुध ग्रह की स्तुति : प्रियंगुकलिकाश्यामं,रूपेण प्रतिमंबुधम्।सौम्यंसौम्यगुणोपेतं,तं बुधं प्रणमाम्यहम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : प्रियुंग की कली की तरह जिनका श्याम वर्ण है जिनके के रूप की कोई उपमा ही नहीं है सौम्या और सौम्या गुणों से युक्त बुद्ध भगवान को मैं प्रणाम करता हूं ।।
बुध गायत्री मंत्र : चन्द्रसुताय विद्महे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नो बुध: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति बुध गायत्री का जप करने के बाद अपामार्ग मिश्रित पायस घीसे दशांश हवन करें ।।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत्
2078
ज्येष्ठ मासे
20 प्रविष्टे गते
दिनांक : 02 – 06 – 2021 (बुधवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:05 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 12:47 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 12:22 अपराह्न
चन्द्र राशि : कुंभ
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 22
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 7
पक्ष : कृष्ण 8
तिथि : सप्तमी 12:46 पूर्वाह्न तक, बाद में अष्टमी
नक्षत्र : शतभिषा 4:59 अपराह्न तक, बाद में पूर्वभाद्रपदा
योग : वैधृति 3:01 पूर्वाह्न तक, बाद में विष्कुम्भ
करण : बालव 12:54 अपराह्न तक, बाद में कौलव
राहु काल : 12:31 अपराह्न से – 2:12 अपराह्न तक
कुलिक काल : 10:51 पूर्वाह्न से – 12:31 अपराह्न तक
यमगण्ड : 7:31 पूर्वाह्न से – 9:11 पूर्वाह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 2:30 अपराह्न से 4:30 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 11:58 पूर्वाह्न – 12:51 अपराह्न

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️

 व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। सेवा रत जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और और शुभ घटना घटित होगी जो उत्सवों का आह्वान करेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ वृष ✡️

 आज आप स्वयं को स्वस्थ अनुभव करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आपकी उन्नति सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको प्रशनता मिलेगी। रोजगार में किसी काम को लेकर आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग सिनेमा उद्योगसे जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया  प्रस्ताव मिल सकता है। घर में किसी शुभप्रसंग का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ मिथुन ✡️

 व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सहयोगी से आपको सहयोग मिल सकता है। सहयोगीका सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। स्वस्थ को लेकर तनाव बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

✡️ कर्क ✡️

 आज कार्य का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। स्वास्थ अच्छा रहेगा। अपनी ब्यक्ति गत बातों को गुप्त रखें। पूरी ताकत से कामकाज समाप्त करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज आप रोजगार बदलने का मन बना सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोचविचार जरुर करें। आज पारिवारिक मामलों में कुछ उलझन हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ सिंह ✡️

 व्यावसायिक संदर्भ में कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

✡️ कन्या ✡️

 आज आप काम को पूरा करने के लिए नया तरतीब निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ तुला ✡️

 आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे अवसरभी बन रहे हैं। किसी भी तरह का अवसर न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको आवश्यक सहायता मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत सीमा तक सफल रहेंगे। दिन अच्छे से  बीतेगा। आज आपकी स्वास्थ सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

 जीवन में उन्नति मिलेगी। अगर आप कार्यालयमें अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आप अपनी समझदारी से अपने कार्य की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। रचनात्मक कार्यों योजना का प्रतिफल प्राप्त होगा। कार्ययोजनाको पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ धनु ✡️

 व्यावसायिक संदर्भ में आज लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन समझौता भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बज जाएगी। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ मकर ✡️

 आज अधिकारी से आपको  उचित महत्व मिल सकता है। प्रेमीप्रेमिका कहीं घूमने का योजना बना सकते हैं। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। दोस्तों से अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

✡️ कुंभ ✡️

 व्यवसाय संबंधी कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप प्रभावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने पक्ष में कर लेंगे। सेवारत लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से भेंट होगी। आपको सहायता भी मिल सकती है। व्यपार में कुछ नया करने में सफल भी हो सकते हैं। स्वास्थ के मामले में संभलकर रहें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

✡️ मीन ✡️

 आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। सामाजिक मानसम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने आप को बारबार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी कठिनाई युक्त से भरा हुआ है। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। मकान या जमीन से जुड़े दस्तावेज का काम सावधानी पूर्वक करें। नौकरीव्यवसाय में स्थिति थोड़ी उतारचढ़ाव वाली रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!