पंचांग व राशिफल : सोमवार, 24 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

चन्द्रमा की स्तुति : दधिशंख तुषाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम् नमामि शशिनं सोमम् शम्भो मुकुट भूषणम्।।

हिन्दी ब्याख्या : दधि शंख अथवा हिम के समान जिनकी दीप्ति है जिन की उत्पत्ति क्षीर समुद्र से हैं जो शिवजी के मुकुट पर अलंकार की तरह विराजमान रहते हैं मैं उन चंद्रदेव को प्रणाम करता हूं।।

चन्द्र गायत्री मंत्र : अत्रिपुत्राय विद्महे सागरोद्भवाय धीज्ञहि तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात्।।
यथाशक्ति चंद्र गायत्री का जप करने के बाद पलाश युक्त पायस घी से दशांश हवन करें चंद्रदेव एवं भगवान शंकर आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।।

✡️दैनिक पंचांग✡️


विक्रम संवत 2078
ज्येष्ठ मासे
11 प्रविष्टे गते
दिनांक : 24 – 05 – 2021(सोमवार)
सूर्योदय : 05.46 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07.01 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 04.52 अपराह्न से
चंद्रास्त : 04.35 पूर्वाह्न तक
चन्द्र राशि : तुला
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 13
पूर्णिमांत महीना : बैशाख 27
पक्ष : शुक्ल 13
तिथि : द्वादशी 3.38 पूर्वाह्न तक, बाद में त्रयोदशी
नक्षत्र : चित्रा 9.49 पूर्वाह्न तक, बाद में स्वाति
योग : व्यातीपात 11.13 पूर्वाह्न तक, बाद में वरीयान
करण : कौलव 1:57 अपराह्न तक, बाद में तैतिल गर
राहु काल : 7.30 पूर्वाह्न-से – 9.10 पूर्वाह्न तक
कुलिक काल : 2.11 अपराह्न से – 3.52 अपराह्न तक
यमगण्ड : 10.51 पूर्वाह्न – से 12.31 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11.57 पूर्वाह्न – से 12.50 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 12:50 अपराह्न – से 01:43 अपराह्न, तक 03:29 अपराह्न – से 04:22 अपराह्न तक

आज के लिए राशिफल

मेष
लंबे समय से प्रतीक्षित कानूनी समस्याका आकस्मिक निर्णय आपको आश्चर्यचकित करेगा। परिवार आपके लिए प्राथमिक है और आप उन्हें खुश करने के लिए किसी भी सीमा तक जाएंगे। राजकीय सेवक पर बदलाव या स्थानांतरण के लिए यह अच्छा समय है। नई प्रतिबद्धताओं को बाद में लिया जा सकता है। यात्रा अपने कार्यक्रम में शामिल हो सकती है है, इसके लिए तैयार रहें। कार्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए, आप नए लोगों से मिल सकते हैं। कुछ लोगो द्वारा दिए गए नवीन विचार आपके काम में सहयोग करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृष
आपको अधिकारियों से सहायता मिलेगी। घर में भी सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। मन-वान्छित काम पूरा होने पर आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आज योगा और ब्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपना ध्यान किसी सामाजिक कार्य
में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कार्य से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। जो विद्यार्थी विद्याध्ययन की तैयारी कर रहे हैं, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

मिथुन
शिघ्रातिशीघ्र कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका अपब्यय हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ को लेकर लापरवाही न करें। कार्यालय या कार्ययोजना कक्ष पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज आप दोस्तों और परिवार की आवश्यकताओं में फंस सकते हैं। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

कर्क
किसी बड़ी योजना और विचारों के कारणआपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

सिंह
आज आप में से कुछ कठिन समय बीमारी के संघर्ष से निकलने में सफल होंगे। आत्म-शक्ति को इकट्ठा कर अन्दर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम है। व्यावसायिक एवं व्यापारिक सन्दर्भ में पिछली ग़लतियों से सावधान रहेंऔर अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ सीमा तक सामान्य रहेगी। आज जीवन साथी के साथ मनोरंजन स्थलों का आनन्द लिया जा सकता है। प्रेम विषयों में स्थिति यथावत बनी रहेगी। मित्र इस समय में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

कन्या
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ क्रय विक्रय करने की योजना बनायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कई दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा आज पूरी होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह लेंगे। आप उनकी सहायता करने में सफल होंगे। थोड़ी मेहनत से आज किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज बच्चों के प्रति आपका स्वभाव कोमल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते शक्तिशाली होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

तुला
नौकरी और व्यवसाय में लाभ की संभावना बन रही है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ अधिक ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं। आपके किए हुए काम भाग्य की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने लाभ की चिंता जरूर करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। महिला मित्र पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। प्रेमिका या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें। किसी पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न बोलें
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

वृश्चिक
वृश्चिक राशि को व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मेंअधिक मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों के लिए अनुकूल है। आर्थिक लाभ हो सकता है। ज्ञान के प्रति जागरूक रहेंगे। किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। आज आप कोई बात मन में न रखें। बात कह देने से आपको ही लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

धनु
कठिन समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यवसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को दूसरों के समक्ष सकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर पायेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बनेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

मकर
आपकी पैसों की चिंता दूर होगी। सहयोगी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा होगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज अपरिचित लोगों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।  कानून के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अभी और परिश्रम करने की जरूरत है। शिव जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कुंभ
आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों की संगति से सफलता हो सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे। आज आप किसीआवश्यक निर्णय  के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो प्रशन्न होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

मीन
आज संतान संबंधी काम होंगे। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम मिलेगा। आपकी बुद्धिमता योग्यता के बल पर आप आगे बड़ पाएंगे प्रतियोगिता के क्षेत्र मे भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप दूसरों के सामने अपने आप को सही रूप से व्यक्त कर पाएंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुचि रहेगी। आज पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।  कार्यालय वातावरण अनुकूल रहेगा। कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Piyush Pandey
Piyush Pandey
2 years ago

Very nice information

error: Content is protected !!