पंचांग व राशिफल : मंगलवार, 25 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

मंगल ग्रह स्तुति : धरणी गर्भ सम्भूतं, विद्युत् कान्ति समप्रभम्।कुमारं शक्तिहस्तं तं,मंगलं प्रणमाम्यहम्।।
हिन्दी ब्याख्या : पृथ्वी के उदर से जिनकी उत्पत्ति हुई विद्युत पुंज बिजली के सामान जिनकी प्रभा है जो हाथों में शक्ति धारण किए रहते हैं उन मंगल देव को मैं प्रणाम करता हूं।
भौम गायत्री मंत्र : भूमि पुत्राय विद्महे लोहितांगाय धीमहि तन्नो भौम: प्रचोदयात्।। भौम गायत्री का यथाशक्ति जप करने के बाद खादिर युक्त पायस घी से दशांश हवन करें।

✡️दैनिक पंचांग✡️

विक्रम संवत 2078
ज्येष्ठ मासे
12 प्रविष्टे गते
दिनांक : 25 – 05 – 2021 (मंगलवार)
सूर्योदय : 05:46 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:01 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 05:59 अपराह्न
चंद्रास्त : 05:22 पूर्वाह्न
चन्द्र राशि : तुला कल10:55 अपराह्न तक, बाद में वृश्चिक
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 14
पूर्णिमांत महीना : बैशाख 28
पक्ष : शुक्ल 14
तिथि : चतुर्दशी 8:29 अपराह्न तक, बाद में पूर्णिमा
नक्षत्र : स्वाति 7:06 पूर्वाह्न तक, बाद में विशाखा
योग : वरीयान 7:12 पूर्व तक, बाद में परिघ
करण : गर 10:21 पूर्वाह्न तक, बाद में वणिज 8:29 अपराह्न तक, बाद में विष्टि
राहु काल : 3:52 अपराह्न – 5:32 अपराह्न
कुलिक काल : 12:31 अपराह्न- 2:11 अपराह्न
यमगण्ड : 9:11 पूर्वाह्न – 10:51 पूर्वाह्न
अभिजीत मुहूर्त : 11:57 पूर्वाह्न- 12:50 अपराह्न
दुर्मुहूर्त : 08:25 पूर्वाह्न – 09:18 पूर्वाह्न 11:19 अपराह्न – 12:02 पूर्वाह्न

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️
बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। यदि राजकार्य की तलाश है, तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ वृष ✡️
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मिथुन ✡️
आज आप कार्य के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे और आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप कोई नया कार्य आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। परिस्थितियों से उभरने के लिए कुछ और समय चाहिए। इसीलिए चुनौतियों का डटकर सामना करें। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ कर्क ✡️
स्वास्थ्य के संदर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है, तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। ऐसे में पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ सिंह ✡️
आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ कन्या ✡️
आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। बिना मांगे ही मदद मिलेगी। कर्ज लेने से बचें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहेगा। अब अविवाहिता को अपना योग्य जीवन साथीजल्दी मिल सकता है। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे और अपने वरिष्ठों से सहयोग लेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

✡️ तुला ✡️
व्यापारिक संदर्भ में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिये भी अच्छा है। इस बदले हुए दौर में इच्छाओं को नियंत्रित करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ वृश्चिक ✡️
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। आपके घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका सकारात्मक रवैय्या आपको जीवन में बेहतरी दिलायेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ धनु ✡️
आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल रहे हैं। जीवन के लिए अनुकूल समय आप को निकलना पड़ेगा। जीवन साथी के बाहर घूमने जाने की आपको मांग कर सकता है तो आपको यह मांग जरूर पूरी करनी पड़ेगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। आपकी पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। पुराने वाद विवादों का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आने वाले दिनों में आपके लॉटरी भी लग सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ मकर ✡️
आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ कुंभ ✡️
आज आपको किसी से कोई उपहार मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य सुंदर बना रहेगा। स्वास्थ्यआपकाचुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आज व्यापार करने वाले मित्रों को अधिक महत्व मिलेगा। आज आप का धन का आवागमन अधिक रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मीन ✡️
आज का दिन मीन राशि के लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं, काफी समय लेने वाला अपना 0कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। अपने रिश्तेदारों से आपको कोई बड़ा शुभ सन्देश मिल सकता है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपका साथी आपके साथ रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रकार के समस्या आज समाप्त हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!