पंचांग व राशिफल : ब्रस्पतिवार, 3 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

गुरु स्तुति : देवानां च ऋषिणां च,गुरूं कान्चन सन्निभम् । बुद्धिभूतं,त्रिलोकेशं,तं नमामि बृहस्पतिम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : जो देवताओं और ऋषि यों के गुरु हैं कंचन के समान जिनकी प्रभा है जो बुद्धि के अखंड भंडार और तीनों लोकों के प्रभु हैं उन बृहस्पति देव को मैं प्रणाम करता हूं ।
बृहस्पति गायत्री : अंगिरोजाताय विद्महे वाचस्पतये च धीमहि तन्नो गुरू: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति जप के बाद पीपल युक्त पायस घी से दशांश हवन करना चाहिए ।।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत्
2078
ज्येष्ठ मासे
21 प्रविष्टे गते
गुरु वासरे
दिनांक : 03 – 06 – 2021(गुरुवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:05 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 01:23 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 01:15 अपराह्न
चन्द्र राशि : कुंभ कल 12:07 अपराह्न तक, बाद में मीन
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 23
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 8
पक्ष : कृष्ण 9
तिथि :अष्टमी 1:13 पूर्वाह्नतक, बाद में नवमी
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 6:35 अपराह्न तक, बाद में उत्तरभाद्रपदा
योग : विष्कुम्भ 2:26 पूर्वाह्न तक, बाद में प्रीति
करण : तैतिल 1:42 अपराह्न तक, बाद में गर
राहु काल : 2:11 अपराह्न से – 3:51 अपराह्न तक
कुलिक काल : 9:09 पूर्वाह्न से – 10:50 पूर्वाह्न तक
यमगण्ड : 5:48 पूर्वाह्न से – 7:29 पूर्वाह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:58 पूर्वाह्न-से – 12:51 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 10:11 पूर्वाह्न से – 11:04 पूर्वाह्न, तक 03:31 अपराह्न से – 04:25 अपराह्न तक

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️

 कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से व्यवसाय की खोज कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने भविष्य को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे सफल भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सशस्त्र बलों में भविष्य की खोज करने वालों को कुछ अतिरिक्त प्रयासों से ही सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ वृष ✡️

 आज आपके सारे काम मन-मस्तिष्क से पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ प्रशन्नता के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते सुदृढ़ होंगे। इस राशि के जो छात्र अभियन्त्रण कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से सेवा के लिए सूचना आ सकती है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन प्रशन्नता से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये लाभकारी होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ मिथुन ✡️

 धन आदान प्रदान में सावधानी रखें। कार्यालय में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा । कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलने के आसार नहीं है। पुराने रोग उभर कर आएंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें। आज आपको दैनिक कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। किसी भी मामले पर जल्दबाजी मेंफैसला लेने से आप परेशान हो सकते हैं। आपको कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। कार्यालय की समस्याएं आज बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का ग्रे

✡️ कर्क ✡️

 आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। बदलता हुआ समय है इसलिए कामकाज को लेकर किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।सफलता प्राप्त करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। परिवार और बच्चों के साथ अधिक वक्त बिताने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ सिंह ✡️

 रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे। अपनी कल्पना और रचनात्मकता आपको प्रगति में मदद करेगी। आपके द्वारा अपने आप को अदभुत और अनूठे तरीकों से व्यक्त करना दूसरों को प्रभावित करेगा और आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच पाएंगे। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति का भी प्रबल संकेत है। शेयर में निवेश के लिए अच्छा समय है। अपने रहन सहन को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है। भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक भी साबित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ कन्या ✡️

 आज आपका बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी शुभ संदेश मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति ध्यान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ तुला ✡️

 निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। सेवारत लोग कामकाज न टालें। साथ के कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है। धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने भविष्य और  पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

 आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। सभी प्रकार के मनोकामना आपकी आने वाले दिनों में पूर्ण होते दिख सकती है। शिक्षा क्षेत्र में बहुत तरक्की आपको देखने को मिलेगी। व्यापार आपका बहुत ही अच्छे से चलेगा। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ धनु ✡️

 व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यावसायियों को साझेदारी या संगठन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन का क्रय विक्रय कर सकते हैं। सेवारत जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ मकर ✡️

 आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ मनोरंजन स्थल पर भ्रमण करने जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की योजनाभी कर सकते हैं। कार्यालय का वातावरण थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने माता-पिता को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

✡️ कुंभ ✡️

 सेवारत लोगों को पदोन्नति मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। साथ के लोग भी आपके कामकाज में सहायता कर सकते हैं। पुरानी योजनाएं पूरी होने से आज लाभ मिल सकता है। कोई नया काम भी आज आप कर सकते हैं। नए लोगों से सहायता मिलने के योग बन रहेहैं। आज आपको प्रेमी प्रेमिका की सलाह से धन लाभ हो सकता है। दिन आपकी प्रेमी जीवन के लिए अच्छा है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। अपनी स्वास्थका ध्यान रखें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : मोर नीला

✡️ मीन ✡️

आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। सभी प्रकार की योजना आपके सफलता दिलाने वाली है। नई चीजों पर आपको ध्यान लगाना पड़ सकता है। दोस्तों की ओर से अच्छी सलाह आपको मिलने लेने वाली हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मित्रों से मूल्यवान उपहार मिल सकते हैं। चल या अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!