पंचांग व राशिफल : सोमवार, 31 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

चन्द्रमा की स्तुति : दधिशंख तुषाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम् नमामि शशिनं सोमम् शम्भो मुकुट भूषणम् ।।

हिन्दी ब्याख्या : दधि शंख अथवा हिम के समान जिनकी दीप्ति है जिन की उत्पत्ति क्षीर समुद्र से हैं जो शिवजी के मुकुट पर अलंकार की तरह विराजमान रहते हैं मैं उन चंद्रदेव को प्रणाम करता हूं ।।

चन्द्र गायत्री मंत्र : अत्रिपुत्राय विद्महे सागरोद्भवाय धीज्ञहि तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति चंद्र गायत्री का जप करने के बाद पलाश युक्त पायस घी से दशांश हवन करें चंद्रदेव एवं भगवान शंकर आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।।

दैनिक पंचांग

वीर विक्रमादित्य संवत् 2078
ज्येष्ठ मासे
18 प्रविष्टे गते
दिनांक : 31 – 05 – 2021 (सोमवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:04 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 12:07 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 11:25 पूर्वाह्न
चन्द्र राशि : मकर कल 03:59 पूर्वाह्न तक, बाद में कुंभ
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 20
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 5
पक्ष : कृष्ण 6
तिथि : पंचमी 2:12 पूर्वाह्न तक, बाद में षष्ठी
नक्षत्र : श्रवण 4:01 अपराह्न तक, बाद में धनिष्ठा
योग : ब्रह्म 6:03 पूर्वाह्न तक, बाद में इन्द्र
करण : गर 1:33 अपराह्न तक, बाद में वणिज
राहु काल : 7:30 पूर्वाह्न-से- 9:10 पूर्वाह्न-तक
कुलिक काल : 2:11 अपराह्न से – 3:52 अपराह्न तक
यमगण्ड : 10:51 पूर्वाह्न-से – 12:31 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:57 पूर्वाह्न-से – 12:50 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 12:51 अपराह्न से – 01:44 अपराह्न तक, 03:31 अपराह्न से – 04:24 अपराह्न तक

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️

 कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अपनी प्रतिष्ठा सुधारने का अवसरभी आपको मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ पारिवारिक विगडे काम सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है। प्रेम बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ वृष ✡️

 आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप नेतृत्व करने की स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिकजीवन शांतिपूर्ण और खुशी का रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ मिथुन ✡️

 निवेश लाभकारी रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और उदारता का व्यवहार कर सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ कर्क ✡️

 आज मातापिता की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। संतान की ओर से भी कुछ महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। प्रेमिका

 के साथ रिश्ते अधिक अच्छे रहेंगे। आप कहीं घूमने की योजना कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीकठाक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ सिंह ✡️

 परिवार में सुखशांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए समझौतेऔर समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से भेंट होने के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। कार्यालय में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। प्रेमलीला के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। सहयोगी आपको आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ कन्या ✡️

 पितापुत्र के संबंध बिगड़ने से आप बहुत परेशान हो सकते हैं और भावनात्मक रूप से असहाय हो सकते हैं। कानूनी या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में हानि उठा सकते हैं। आप में से कुछ विदेश में रहने का विकल्प चुन सकते हैं। माँ या मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता अवनतहो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ तुला ✡️

 लंबे समय से अटके क्षतिपूर्ति और ऋण आदि आखिरकार आज आपको मिल जाएंगे। असमंजस की स्थिति तथा अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए आप अनावश्यक सोच में न पड़ें। आपको अपने दिन की शुरुआत योग और प्रभातफेरी से करनी चाहिए। परिवाजनों एवं संतानों से मनमुटाव हो सकती है। अगर आप किसी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

 आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने भविष्य को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का प्लान बनायेंगे। आप व्यापार को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, ब्यवसाय में आपको लाभ सुनिश्चित होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

✡️ धनु ✡️

 रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोचसमझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथआपके संबंध और अधिक अच्छे हो सकते हैं। सहयोगी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ में उतारचढ़ाव आने की संभावना है। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

✡️ मकर ✡️

 आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

✡️ कुंभ ✡️

 आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से मुक्ति मिल  सकती है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। संतान की तरफ से शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। कुल मिलाकर लाभकारी दिन है।

भाग्यशाली दिशा :  पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मीन ✡️

 आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको मातापिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने ग्राहक से आज भेंट हो सकती है। आप कोई बड़ा काम शुरू करने पर विचार करेंगे। इससे आपको लाभ होगा। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। जिससे आपकी खुशी बनी रहेगी। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है। बड़े अधिकारियों से आपकी भेंट  सफल रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!