पंचांग व राशिफल : सोमवार, 7 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

चन्द्रमा की स्तुति : दधिशंख तुषाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम् नमामि शशिनं सोमम् शम्भो मुकुट भूषणम्।।

हिन्दी ब्याख्या : दधि शंख अथवा हिम के समान जिनकी दीप्ति है जिन की उत्पत्ति क्षीर समुद्र से हैं जो शिवजी के मुकुट पर अलंकार की तरह विराजमान रहते हैं मैं उन चंद्रदेव को प्रणाम करता हूं।।

चन्द्र गायत्री मंत्र : अत्रिपुत्राय विद्महे सागरोद्भवाय धीज्ञहि तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात्।।

यथाशक्ति चंद्र गायत्री का जप करने के बाद पलाश युक्त पायस घी से दशांश हवन करें चंद्रदेव एवं भगवान शंकर आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत् : 2078
ज्येष्ठ मासे : 25 प्रविष्टे गते
दिनांक : 07 – 06 – 2021(सोमवार)
सूर्योदय : 05.44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07.07 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 03.31 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 04.37 अपराह्न
चन्द्र राशि : मेष
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 27
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 12
पक्ष : कृष्ण 12
तिथि : द्वादशी 8.48 पूर्वाह्न तक, बाद में त्रयोदशी
नक्षत्र : अश्विनी 2.27 पूर्वाह्न तक, बाद में भरणी
योग : शोभन 4.35 पूर्वाह्न तक, बाद में अतिगण्ड
करण : तैतिल 8:48 पूर्वाह्न तक शंतक, बाद में गर 10:06 अपराह्न तक, बाद में वणिज
राहु काल : 7.30 पूर्वाह्न से – 9.10 पूर्वाह्न तक
कुलिक काल : 2.11 अपराह्न से – 3.52 अपराह्न तक
यमगण्ड :10.51 पूर्वाह्न से – 12.31 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11.58 पूर्वाह्न से – 12.52 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 12:52 अपराह्न से – 01:45 अपराह्न तक, 03:33 अपराह्न से – 04:26 अपराह्न तक

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️


राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जाननी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :
देशे ग्रामे गृहे युद्धे, सेवायां व्यवहार के। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्म राशि न चिंन्तयेत्।।
हिंदी ब्यख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।
विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।
हिन्दी ब्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए।।

✡️ जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन ✡️

✡️ मेष ✡️

आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक चिंता को प्रभावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ वृष ✡️

आज कार्यालय में सहकर्मी से अधिक तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी समूह के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा होगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको सफलता मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️मिथुन ✡️

आज आपका कार्यालय संबंधी कार्यों का निस्तारण करने में सफल होंगे। कार्यों को शांत वातावरण में निस्तारण करने  से राहत मिलेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। हर निवेश को सावधानीपूर्वक परिणाम दें। व्यक्तित्व में सुधार की कोशिश करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ कर्क ✡️

आप अपने अधीनस्थ अथवा सहभागी को अत्यधिक महत्व देते हुए उसे संवेदनशील विषयों को समझने में विषयों को समझने में सहायता कर सकतें हैं। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नहीं। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️सिंह ✡️

पारिवारिक मामलों के निस्तारण में आपको भागदौड़ हो सकती है। कार्यालय में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी अकारण झूठ सच  से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से सहायता भी मांग सकते हैं। आपकी स्वास्थ ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ कन्या ✡️

आज आपको अतीत की परेशानी से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा। खर्च अधिक मात्रा में होगा। आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके सामने आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होंगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढ़े। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है। निवेश के नए मौके आपको मिल सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️तुला ✡️

परिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। कानूनी उलझनों, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत करते रहें तथा अपने काम को सुखद बनाने के लिए सभी प्रयास करें। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकतें हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आय में अनियमितता आपमें से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है। आज आप में से कुछ को श्वास सम्बन्धी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको  प्रशन्नता होगी। आज कुछ पुराने मित्रोंसे मिलने का योग भी बन रहा है। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ धनु ✡️

आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। अपनी इच्छाओं को हालात के अनुरूप ढाल लें, सिर्फ दुखी होते चले जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की परिश्रम से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बात चीत से काम बन जाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

✡️मकर ✡️

आज आपको अपने रिश्तों और संबंधों पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं। राजकीय सेवा की इच्छारखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। घर या काम के मोर्चे पर आप अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। अपनी कराधान योजनाओं और निवेशों की पहले ही जांच कर लें क्योंकि इस सप्ताह के अंत में भारी खर्च होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य आपकी ऊर्जा और धन का उपभोग कर सकता है। पैसों की आकस्मिक कमी आपको परेशानी में डाल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ कुंभ ✡️

आज आपका आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही भविष्य में आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए विचार मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

✡️ मीन ✡️

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की सलाह लाभदायक होगी। किसी प्रभाव की वजह से अपने पैसे से जुड़े फैसलों में गलती हो जाने का अंदेशा भी बना हुआ है। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

—————————————————–

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Piyush Pandey
Piyush Pandey
2 years ago

Very important information

error: Content is protected !!