आज का इतिहास : 14 अगस्त की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ

Share The News

14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2013 – मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा। इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।

2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।

1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।

1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

1936 – बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।

1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।

14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1995 – ऐश्वर्या पिस्से – भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं।

1970 – रामेश्वर तेली – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं।

1968 – प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर।

1957 – जॉनी लीवर – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।

1924 – सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी – उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।

14 अगस्त को हुए निधन

2018 – बलरामजी दास टंडन – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।

2017 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार

2012 – विलासराव देशमुख – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

2011 – शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता

2007 – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा

2000 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।

1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।

1988 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।

1979 – एडौर्ड गौबर्ट – पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व युवक दिवस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!