आज का इतिहास : 18 जुलाई की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ

Share The News

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।

1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

1980 – भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।

टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1999 – विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।

2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए। सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।

2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1861 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।

1918 – नेल्सन मंडेला- नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।

1927 – मेहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक।

1931 – भावानम वेंकटरामी रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।

1935 – जयेन्द्र सरस्वती – कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य थे।

1946 – राजेश जोशी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों।

1982 – प्रियंका चोपड़ा – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1996 – स्मृति मंधाना – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

18 जुलाई को हुए निधन

1948 – पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।

1998 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

2012- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

2016 – मुबारक बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।

2017 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!