आज का इतिहास : 19 जुलाई की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ

Share The News

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।

1827 – मंगल पांडे – स्वतंत्रता सेनानी।

1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।

19 जुलाई को हुए निधन

2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!