पंचांग व राशिफल : शनिवार, 12 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

शनि देव की स्तुति : नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम् छाया मार्तंड संभूतम् तं नमामि शनिश्चरम्।।

हिंदी व्याख्या : नील अजन के समान जिनकी दीप्ति है जो सूर्य भगवान के पुत्र तथा यमराज के बड़े भ्राता हैं सूर्य की छाया से जिन की उत्पत्ति हुई उन शनेश्वर देवता को मैं प्रणाम करता हूँ ।

शनि देव गायत्री : कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्रायधीमहि तन्न:सौरि प्रचोदयात्।।

हिन्दी ब्याख्या : यथाशक्ति शनि गायत्री का जप करने के बाद शमी युक्त पायस जीके दशांश हवन करना चाहिए एक लोहे के पात्र में तेल रखकर उसका पूजन करें अपने मुख की छाया देखकर कृष्ण तिल उसमें डाल देवे छाया पात्र को दान कर दें ।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

✡️वीर विक्रमादित्य संवत् ✡️
✡️2078✡️
✡️ज्येष्ठ मासे ✡️
✡️30 प्रविष्टे गते ✡️
✡️शनि वासरे ✡️
✡️दिनांक ✡️:12 – 06 – 2021✡️(शनिवार)✡️
✡️सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न✡️
✡️सूर्यास्त : 07:09 अपराह्न✡️
✡️सूर्य राशि : वृषभ✡️
✡️चन्द्रोदय : 06:57 पूर्वाह्न✡️
✡️चंद्रास्त : 09:01 पूर्वाह्न✡️
✡️चन्द्र राशि : मिथुन✡️
✡️विक्रम सम्वत : 2078✡️
✡️अमांत महीना : ज्येष्ठ 2✡️
✡️पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 17
✡️पक्ष : शुक्ल 2✡️
✡️तिथि : द्वितीया 8:18 अपराह्न तक,✡️ बाद में तृतीया
✡️नक्षत्र : आद्रा 4:57 अपराह्न तक,✡️ बाद में पुनर्वसु✡️
✡️योग : गण्ड 9:13 पूर्वाह्न तक, बाद में वृद्धि✡️
✡️करण : बालव 7:27 पूर्वाह्न तक, बाद में कौलव 8:18 अपराह्न तक, बाद में तैतिल✡️
✡️राहु काल : 9:10 पूर्वाह्न से✡️ – 10:50 पूर्वाह्न तक
✡️कुलिक काल : 5:49 पूर्वाह्न से- 7:29 पूर्वाह्न तक✡️
✡️यमगण्ड : 2:11 अपराह्न से – 3:52 अपराह्न तक✡️
✡️अभिजीत मुहूर्त : 11:59 पूर्वाह्न से – 12:53 अपराह्न तक✡️
✡️दुर्मुहूर्त : 07:31 पूर्वाह्न-से- 08:25 पूर्वाह्न तक✡️

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️

बहुत से पाठकों ने राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जानी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :

देशे ग्रामे गृहे युद्धे,  सेवायां व्यवहारके। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्मराशि न चिन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।

विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए ।

✡️ आज के लिए राशिफल ✡️

✡️ मेष ✡️

आज व्यापारिक सौदें हाथ आने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश भी कर सकते हैं। जोखिम और जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। दूसरों को आपके सहयोग कि जरूरत है, सहयोग जरूर करें। किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। आज किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। पिता की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ वृष ✡️

आज व्यावसायिक रूप से अच्छा समय है। आर्थिक लाभ भी शुभ रहेगा। आपके कार्य पूर्ण तो होंगे किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। नए नौकरी चाहने वाले विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में, अच्छे पद को प्राप्त करेंगे। जो लोग सफलतापूर्वक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समय पर पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

✡️ मिथुन ✡️

आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। शाम को आप एक साथ टाईम स्पेंड करेंगे। पशुओं के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सोना रंग

✡️ कर्क ✡️

कुछ सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। आज धन हानि के योग बन रहे हैं। तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा। आज आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी तरह की लापरवाही भीकर सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। साथियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नेत्र विकार से कष्ट संभव है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ सिंह ✡️

सिंह राशि वाले आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। जटिल परिस्थितियां आपके पक्ष में निवास करने वाली है। रिश्तों के लिए पॉजिटिव समय है। हिम्मत का आप लोगों को पूरा समर्थन मिलेगा। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें। छोटे प्रवास की संभावना भी है। रियल स्टेट तथा सेल्स से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग

✡️ कन्या ✡️

प्रभावी सहकर्मी आपकी कार्यशैली को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं की नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों के लोगों के पास खुद को व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम होगा। बच्चे और परिवार अपने उपक्रमों में अच्छी सफलता दिखाएंगे। यह माता-पिता के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और अपने बच्चों के लिए विवाह करने का एक आदर्श समय है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

✡️ तुला ✡️

आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। हाथ-पैर और बदन दर्द हो सकता है। आपको कोई नुकसान की खबर मिल सकती है।  आज आप किसी भी स्थिति का विरोध करेंगे तो खुद परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें। कोई नया काम भी शुरू न करें। आपको उनसे बचना चाहिए। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

✡️ धनु ✡️

भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति की ओर बढ़ेंगे, आपके भाग्य में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। तकदीर के भरोसे चलने की बजाय अपनी मेहनत के भरोसे आगे बढ़ना होगा। इस प्रयास में आपकी आर्थिक स्तिथि आपकी मदद जरूर करेगी। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

✡️ मकर ✡️

सामाजिक समारोहों और रिश्तेदारों से मिलने-मिलाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। यदि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं, तो आप विभिन्न अवसर प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए एक आदर्श समय है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से स्थिर हैं। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का समाधान होगा। आप में से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ कुंभ ✡️

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मीन ✡️

बिजनेस के बड़े फैसलें सावधानी से लें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आज कोई काम भी टल सकता है। आज किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन  बना रहेगा। बिजनेस या नौकरी में पुरानी गलती या किसी काम को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है। खर्चा बढ़ने केयोग हैं। आज आपकी कोई प्लानिंग फेल होने की भी संभावना बन रही है। संतान संबंधी मामले आज आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : चांदी रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!