आज का इतिहास : 12 जून की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ

Share The News

12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :

1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।

1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।

1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।

2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।

2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।

2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।

2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।

2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी। प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।

2016 – साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

12 जून को जन्मे व्यक्ति :

1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।

1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।

1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।

1932 – पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)। जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)।

1915 – सी. के. नागराज राव – कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

12 जून को हुए निधन :

2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।

1999 – जलगम वेन्गला राव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।

1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक

1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।

2000 – पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे – लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।

12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :

विश्व बालश्रम निषेध दिवस

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!