पंचांग व राशिफल : रविवार, 13 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

सूर्य भगवान की स्तुति : जपा कुशुम संकाशं, काश्यपेयं महाद्युतिम्,तमोरिं सर्व पापाघ्नं, प्रणतोस्मि दिवाकरम् ।।

हिन्दी ब्याख्या : जापा अढौल के फूल की तरह जिनकी कांति है कश्यप ऋषि से जो उत्पन्न हुए हैं अन्धकार जिनका शत्रु है जो सव पापों को नष्ट कर देते हैं उन सूर्य भगवान को मैं प्रणाम करता हू ।।
सूर्य गायत्री मंत्र : आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्न सूर्य प्रचोदयात् ।।
यथा शक्ति सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें अर्क युक्त पायस घी से दशांश हवन करें । सूर्य भगवान के 12 नामों का उच्चारण करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ जल जल चढ़ाएं सूर्य भगवान आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत् 2078

ज्येष्ठ मासे

31 प्रविष्टे गते

दिनांक  : 13 – 06 – 2021(रविवार)

सूर्योदय : 05:44 am

सूर्यास्त  : 07:09 pm

सूर्य राशि : वृषभ

चन्द्रोदय : 07:50 am

चंद्रास्त : 09:50 pm

चन्द्र राशि : मिथुन कल 12:32 pm तक, बाद में कर्क

अमांत महीना : ज्येष्ठ 3

पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 18

पक्ष : शुक्ल 3

तिथि : तृतीया 9:40 pm तक, बाद में चतुर्थी

नक्षत्र : पुनर्वसु 7:01 pm तक, बाद में पुष्य

योग : वृद्धि 9:30 am तक, बाद में ध्रुव

करण : तैतिल 9:02 am तक, बाद में गर 9:40 pm तक, बाद में वणिज

राहु काल : 5:32 pm – 7:12 pm

कुलिक काल : 3:52 pm – 5:32 pm

यमगण्ड : 12:31 pm – 2:11 pm

अभिजीत मुहूर्त : 12:00 PM – 12:53 PM

दुर्मुहूर्त : 05:22 pm – 06:15 pm

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️

बहुत से पाठकों ने राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जानी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :

देशे ग्रामे गृहे युद्धे,  सेवायां व्यवहारके। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्मराशि न चिन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।

विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए ।

✡️ आज के लिए राशिफल ✡️

मेष

 आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशीखुशी आपकी मदद करेंगे। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एवं शांत रहेगा। यदि आप एक जीवन साथी की खोज कर रहे हैं तो समय अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृष

 आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरापूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्तदुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मिथुन

 रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। पारिवारिक संदर्भ जो आपको ठीक लगे उसका पूरी तरह समर्थन करें और सकारात्मक जीवन जिएं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग

कर्क

 कर्क राशि वाले आज एकाग्रता बनाए रखें। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी और कई नई रणनीति बनानी होगी। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। बातचीत में संयम बरतें तथा वादविवाद से बचें। दूसरों की राय को गौर से सुनें। आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाए तो कुछ भी बोलने के पहले सोच लें। आवेश पर नियंत्रण रखें। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहे। मसालेदार भोजन से परहेज करें और अपने खाने के पैटर्न को नियमित करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

सिंह

 आज का दिन आपके लिए परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं। इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को झुका सकती है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का नील

कन्या

 आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेमसंबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। किसी मंदिर में फूल वाला पौधा लगाएं और उसके पास कुछ देर बैठकर समय बिताएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

तुला

 आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। क्रोध की अधिकता रहेगी। परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी न होने दें।खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखना होगा। इससे आपको फायदा होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृश्चिक

 नए कामों में दिलोदिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। अगर प्रेमसंबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। नये रिश्ते बनाने से भी बचें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

धनु

 आज आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में बहुत अच्छा माहौल रहेगा।  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप करियर में बदलाव लाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

मकर

 मकर राशि वालों को आज अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपको एक निश्चित स्तर प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ मौजमस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

कुंभ

 व्यावासिक संदर्भ में शत्रु आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। कार्यस्थल पर चीजों को थोड़ा व्यवस्थित करने की जरूरत है। इससे सब अपनेआप ही ठीक हो जाएगा। आर्थिक संचय में वृ्द्धि मन्द गति से हो सकती है। तिमाही रिश्तों में आप दूसरे की भावनात्मक सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। आप स्वयं भी भावनात्मक तौर पर संतुलित रहेंगे और जीवन के नियमों का सम्मान करेंगे। अपने पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

मीन

 आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाहमशविरा से आगे बढ़ें । जीवनसाथी से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!