पंचांग व राशिफल : सोमवार, 14 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

चन्द्रमा की स्तुति : दधिशंख तुषाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम् नमामि शशिनं सोमम् शम्भो मुकुट भूषणम् ।।

हिन्दी ब्याख्या : दधि शंख अथवा हिम के समान जिनकी दीप्ति है जिन की उत्पत्ति क्षीर समुद्र से हैं जो शिवजी के मुकुट पर अलंकार की तरह विराजमान रहते हैं मैं उन चंद्रदेव को प्रणाम करता हूं ।।

चन्द्र गायत्री मंत्र : अत्रिपुत्राय विद्महे सागरोद्भवाय धीज्ञहि तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति चंद्र गायत्री का जप करने के बाद पलाश युक्त पायस घी से दशांश हवन करें चंद्रदेव एवं भगवान शंकर आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत्

2078

जेष्ठ मासे माशांन्त दिवसे

32 प्रविष्टे

दिनांक :14 – 06 – 2021(सोमवार)

सूर्योदय :05:44 am

सूर्यास्त  :07:09 pm

सूर्य राशि :वृषभ

चन्द्रोदय :08:46 am

चंद्रास्त :10:35 pm

चन्द्र राशि :कर्क

अमांत महीना :ज्येष्ठ 4

पूर्णिमांत महीना :ज्येष्ठ 19

पक्ष :शुक्ल 4

तिथि :चतुर्थी 10:34 pm तक, बाद में पंचमी

नक्षत्र :पुष्य 8:36 pm तक, बाद में आश्लेषा

योग :ध्रुव 9:27 am तक, बाद में व्याघात

करण :वणिज 10:11 am तक, बाद में विष्टि 10:34 pm तक, बाद में बव

राहु काल :7:30 am – 9:10 am

कुलिक काल :2:11 pm – 3:52 pm

यमगण्ड :10:51 am – 12:31 pm

अभिजीत मुहूर्त :12:00 PM – 12:53 PM

दुर्मुहूर्त :12:54 pm – 01:47 pm, 03:35 pm – 04:28 pm

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️

बहुत से पाठकों ने राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जानी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :

देशे ग्रामे गृहे युद्धे,  सेवायां व्यवहारके। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्मराशि न चिन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।

विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए ।

✡️ आज के लिए राशिफल ✡️

✡️ मेष ✡️

 तनाव के चलते बीमारी से दोचार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोलमोल कर ही बोलें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ वृष ✡️

 सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा। आपके ज्यादातर काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचारविमर्श हो सकता है। किसी नए तरीके से कोशिश करने पर अटका हुआ काम बन सकता है। कामकाज बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपका पराक्रम भी बढ़ सकता है। इनकम सामान्य रहेगी। आपकी कोशिश सफल रहेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ मिथुन ✡️

 आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ कर्क ✡️

 किसी झगड़ालू इंसान से वादविवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। सुनीसुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भलीभांति परख लें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ सिंह ✡️

 कठिन और पेचीदा सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड है, तो उन्नति की संभावना है। इनकम बढ़ेगी। दिनचर्या में थोड़ासा बदलाव होने से आराम मिलेगा या आप खुश भी हो जाएंगे। कई तरह के नए अनुभव आपको हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। संतान से मदद मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ कन्या ✡️

 आज आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ तुला ✡️

 आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझाबुझा और दौड़भाग से भरा रहेगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

 आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। इसका सकारात्मक नतीजा आपको मिल सकता है। योजनाएं पूरी होंगी। आज आप किसी खास परिस्थिति को संभालने में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। साथ के कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की योजनाएं बना सकते हैं। ऑफिस और फील्ड में आज आप चौकन्ने रहेंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ धनु ✡️

 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाईबहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यशकीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नई साजसजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

✡️ मकर ✡️

 आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप अपने वैवाहिक जीवन में दिलचस्पी कम होती हुई महसूस कर सकते हैं। लेकिन जल्दी ही सब ठिक हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहासुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ कुंभ ✡️

 आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। कुछ पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोई कठिनाई आने पर शांति और धैर्य से काम लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। किए गए कामों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। दूसरे लोगों को उसका क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। अधिकारी या निचले वर्ग के कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। जीवनसाथी का मूड भी अच्छा हो सकता है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ मीन ✡️

 आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!