पंचांग व राशिफल : बुद्धवार, 26 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

बुध ग्रह की स्तुति : प्रियंगुकलिकाश्यामं,रूपेण प्रतिमंबुधम् । सौम्यंसौम्यगुणोपेतं,तं बुधं प्रणमाम्यहम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : प्रियुंग की कली की तरह जिनका श्याम वर्ण है जिनके के रूप की कोई उपमा ही नहीं है सौम्या और सौम्या गुणों से युक्त बुद्ध भगवान को मैं प्रणाम करता हूं ।।
बुध गायत्री मंत्र : चन्द्रसुताय विद्महे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नो बुध: प्रचोदयात् ।।
यथाशक्ति बुध गायत्री का जप करने के बाद अपामार्ग मिश्रित पायस घीसे दशांश हवन करें ।।

✡️दैनिक पंचांग✡️

विक्रम संवत 2078
ज्येष्ठ मासे
13 प्रविष्टे गते
दिनांक: 26 – 05 – 2021 (बुधवार)
सूर्योदय : 05:45 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:02 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 07:09 अपराह्न
चंद्रास्त : 06:15 पूर्वाह्न
चन्द्र राशि : वृश्चिक
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 15
पूर्णिमांत महीना : बैशाख 29
पक्ष : शुक्ल पूर्णिमा
तिथि : पूर्णिमा 4:43 अपराह्न तक, बाद में प्रतिपदा
नक्षत्र :विशाखा 4:11 पूर्वाह्न तक, बाद में अनुराधा
योग : शिव 10:51 अपराह्न तक, बाद में सिद्ध
करण : विष्टि 6:36 पूर्वाह्नतक, बाद में बव 4:43 अपराह्न तक, बाद में बालव
राहु काल : 12:31 अपराह्न से – 2:12 अपराह्न तक
कुलिक काल : 10.51 पूर्वाह्न-से – 12:31 अपराह्न तक
यमगण्ड : 7:31 पूर्वाह्न-से – 9:11 पूर्वाह्न
अभिजीत मुहूर्त : X X X
दुर्मुहूर्त :11:57 पूर्वाह्न -से – 12:50 अपराह्न

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️
आज आपको सेवारत व्यक्तियों में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप जो कुछ करना चाहते हैं उस ओर हिम्मत से कदम बढ़ाने में घबराएँ बिल्कुल नहीं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ वृष ✡️
सेवारत व्यक्तियोंजातको को थोड़ा संयम बनाए रखने की जरुरत है। कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन क्रय किया जा सकता है। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय ब्यतीत करना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को समाप्त कर सकता है। आज आप में से कुछ को व्यावसायिक संदर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोग से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ मिथुन ✡️
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे है। किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगी की मद्द लेनी पड़ेगी। शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सीनियर आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगें। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। कुछ व्यक्तियों को आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी एवं तनावपूर्ण रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

✡️ कर्क ✡️
सेवारत व्यक्तियों में परेशानी हो सकती है। दैनिक कामों में कुछ कठिनाइयां हो सकता है।हट करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कामकाज में बाधायेआने से आपका मन अशान्त हो सकता है। दौड़-भाग रहेगी। कुछ मामलों में लोगों की सहायतानहीं मिल पाएगी। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नींद की कमी रहेगी। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ सिंह ✡️
सिंह राशि वालों को आज स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। न्यायालय के चक्कर लग सकते हैं। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद आपको अपनी स्वास्थ्य में बाध्यताबनाये रख सकती है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। स्वयं की विशेषज्ञता का प्रयोग पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। सबसे अच्छी बात इस समय यह है कि काम या कारोबार के प्रति आपकी लगन बनी हुई है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

✡️ कन्या ✡️
आपको व्यावसायिक जीवन में कुछ शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका उपयोग आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने वाली महत्वपूर्ण सुझाव पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आप उस से अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में सहायताकर सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

✡️ तुला ✡️
आज अधिकारी वर्ग से आपको सकारात्मक दृष्टिकोण मिलेगा। आज माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आज आप को आलस्य और थकान का अनुभव होगा। किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे। प्रेमसम्बन्ध के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के अभियन्ता के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। आय में अनियमितता आप में से कुछ को ब्यवहारहीन बना सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

✡️ वृश्चिक ✡️
व्यापार में फायदा कम ही होगा। स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। आज आपका मन फालतू कामों में अधिक रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका दिमाग भी खराब हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ धनु ✡️
आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। जमीन से जुड़े मामले इस दिन आप की उलझने वाले है। माता-पिता के सेहत में सुधार आने वाला है। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाले है। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। किसी भी तरह की चुनौती के चलते अपने असंतोष को बढ़ने न दें। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

✡️ मकर ✡️
पारिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। कानूनी समस्याओं, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में परिश्रम करते रहें, तथा अपने काम को सुखद बनाने के लिए सभी प्रयास करें। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ कुंभ ✡️
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अपनी परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आज आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आज कार्यालय में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप में से कुछ को श्वास संबंधी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ मीन ✡️
ब्यापार न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। मूल्यवान चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा निर्णय न लें तो ही अच्छा रहेगा। सावधानी रखें। पैसा ब्यय करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। प्यार जीवन के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है। आपकी माँ का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। चल और अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!