पंचांग व राशिफल : बृहस्पतिवार, 27 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

गुरु स्तुति : देवानां च ऋषिणां च,गुरूं कान्चन सन्निभम्। बुद्धिभूतं,त्रिलोकेशं,तं नमामि बृहस्पतिम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : जो देवताओं और ऋषि यों के गुरु हैं कंचन के समान जिनकी प्रभा है जो बुद्धि के अखंड भंडार और तीनों लोकों के प्रभु हैं उन बृहस्पति देव को मैं प्रणाम करता हूं ।
बृहस्पति गायत्री : अंगिरोजाताय विद्महे वाचस्पतये च धीमहि तन्नो गुरू: प्रचोदयात् ।। यथाशक्ति जप के बाद पीपल युक्त पायस घी से दशांश हवन करना चाहिए।।

✡️दैनिक पंचांग✡️

दैनिक पंचांग
विक्रम संवत 2078
ज्येष्ठ मासे
14 प्रविष्टे गते
दिनांक : 27 – 05 – 2021(गुरुवार)
सूर्योदय : 05:45 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:02 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 08:19 अपराह्न
चंद्रास्त : 07:14 पूर्वाह्न
चन्द्र राशि : वृश्चिक 10:29 अपराह्न तक, बाद में धनु
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 16
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 1
पक्ष : कृष्ण 1
तिथि : प्रतिपदा 1:02 अपराह्न
तक, बाद में द्वितीया
नक्षत्र : ज्येष्ठा 10:29 अपराह्न तक, बाद में मूल
योग : सिद्ध 6:47 अपराह्न तक, बाद में साध्य
करण : कौलव 1:02 अपराह्न तक, बाद में तैतिल 11:17 अपराह्न तक, बाद में गर
राहु काल : 2.11 अपराह्न से – 3:51 अपराह्न तक
कुलिक काल : 9:09 पूर्वाह्न-से – 10:50 पूर्वाह्न तक
यमगण्ड : 5:48 पूर्वाह्न-से – 7:29 पूर्वाह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:57 पूर्वाह्न-से – 12:50 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 10:11 पूर्वाह्न – 11:04 पूर्वाह्न 03:30 अपराह्न – 04:23 अपराह्न

आज के लिए राशिफल

मेष
व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा, कोई बड़ी चिंता नहीं है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृष
आज आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करेंगे। आपको अपने काम में बहुत आनंद आयेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपसे अत्यधिक प्रशन्न रहेंगे। स्वस्थ के मामले में आप स्वयं को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाके लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, घर में प्रशन्नता पूर्ण वातावरण
रहेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति समर्पित रहे और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

मिथुन
आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेवारत लोगों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। निवेशादि लाभ देंगे। छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

कर्क
दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंं। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दिन के उत्तरार्ध तक आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों के सुझाव उपयोगी होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

सिंह
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण प्रशन्नता पूर्ण बना रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा आश्चर्य जनक वस्तु मिलने की पूरी उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आयेंगे। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फ़ास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कन्या
कन्या राशि वाले आज जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। कठिन निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए इसमें पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। सभी प्रकार की परेशानी हल होने वाली है। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके जीवन में नई प्रशन्नता
लेकर आएगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

तुला
आज का दिन आपमें से अधिकतर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की सहायता से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं। आपकी संगीत, कविता, गायन आदि कलाओं में रुचि होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृश्चिक
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो जरूर पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी। आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। आज बहुत सारी योजनाएँ और विचार आपके मन में रहेंगे। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मागेंगे। आप उनकी मदद करने में सफल होंगे। आज दादा-दादी जी के साथ पार्क में टहलने जा सकते हैं। इससे आप खुद को आराम का अनुभव करेंगे। मंदिर में हल्दी दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

धनु
सेवा कार्य में आप का सम्मान बढेगा। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। बर्तमान स्थिति के भरोसे चलने से कठिनाई पैदा हो सकती हैं और अच्छी-भली स्तिथि भी कठिनाइयों में पड़ सकती है। यात्रा करना लाभकारी लेकिन महंगा साबित होगा। घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जो आपको अधिक प्रिय है। आर्थिक पक्ष आज प्रबल रहेगा। गृह निर्माण संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मकर
आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार उभरेंगे और और परेशान करेंगे। आपके अंदर भी कुछ जल्दबाजी और उग्रता जन्म लेगी। आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है। सेवा कार्य ढूंढने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

कुंभ
आज कार्यालय में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे करने में आप बहुत रुचि लेंगे। साथ ही आपको काम पूरा करने में सफलता भी मिलेगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। जीव विज्ञान के विद्यार्थीअपने कुछ विषयों को लेकर अध्यापकों से सलाह कर सकते हैं। आपका पूरा मन पढ़ाई में लगेगा। आज दोस्तों की मदद करने के लिये आप तैयार रहेंगे। इससे आपको भी फायदा होगा। ब्यापारी को
काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। विष्णु जी को प्रणाम करें, धन लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

मीन
आज आपके व्यवसाय में लाभ पहुंचेगा। शम्भव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई ब्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा। आपको अपने मन में व्यर्थ की चिंताओं को बनाते चले जाने से भी बचना होगा। स्थिति भाग्यशाली जरूर हैं पर स्थिति बेहतर होने में कुछ और समय लग सकता है। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल करिए आज सफलता जरूर मिलेगी। भवन की सुख शांति को लेकर अच्छा खासा चिंतित दिख सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!