पंचांग व राशिफल : शुक्रवार, 28 मई 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

शुक्र वार स्तुति : हिम कुंद मृणालाभं, दैत्यानां परमं गुरूम्। सर्वशास्त्र प्रवक्तारं, भार्गवं प्रणमाम्यहम् ।।
हिन्दी ब्याख्या : तुषार कुंज अथवा मृणाल के समान जिनकी आभा है जो दैत्यों के परम गुरु हैं उन सब शास्त्रों के अद्वितीय वक्ता शुक्राचार्य जी को मैं प्रणाम करता हूं ।
शुक्र गायत्री : भृगवंशजाताय विद्महे श्वेत वाहनाय धीमहि तन्न शुक्र: प्रचोदयात् ।।
शुक्र गायत्री मंत्र का यथाशक्ति जप करने के बाद औदम्बरयुक्त पायस घी से दशांश हवन करें ।

✡️दैनिक पंचांग✡️

दैनिक पंचांग
विक्रमादित्य संवत् 2078
ज्येष्ठ मासे
15 प्रविष्टे गते
दिनांक : 28 – 05 – 2021(शुक्रवार)
सूर्योदय : 05:45 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:03 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 09:26 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 08:18 अपराह्न तक
चन्द्र राशि : धनु
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 17
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 2
पक्ष : कृष्ण 2
तिथि : द्वितीया 9:36 पूर्वाह्न तक, बाद में तृतीया
नक्षत्र : मूल 8:02 अपराह्न तक, बाद में पूर्वाषाढ़ा
योग : साध्य 2:57 अपराह्न तक, बाद में शुभ
करण : गर 9:36 पूर्वाह्न तक, बाद में वणिज 8:01 अपराह्न तक, बाद में विष्टि
राहु काल : 10:50 पूर्वाह्न-से – 12:30 अपराह्न तक
कुलिक काल : 7:29 पूर्वाह्न-से – 9:09 पूर्वाह्न तक
यमगण्ड : 3:51 अपराह्न से- 5:32 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:57 पूर्वाह्न-से- 12:50 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 08:24 पूर्वाह्न-से – 09:18 पूर्वाह्न तक, 12:50 अपराह्न से – 01:44 अपराह्न तक

आज के लिए राशिफल

✡️मेष✡️

जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख—सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

✡️वृष✡️

 आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। जो लोग सरकारी सेवा करते हैं, कार्यालय में आज उन्हें सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय के किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। ये यात्रा आपको आर्थिक लाभ भी देगी। इतिहास के विद्यार्थियों के लिए दिन परिवर्तित रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️मिथुन✡️

 धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप स्वयं को प्रमाणित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलनेके योग हैं। कोई अच्छी सूचना भी आज आपको मिल सकती है। आप प्रशन्न हो जाएंगे। बिना आजीविका वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

✡️कर्क✡️

 आज  सहयोगी या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे आज उससे अचानक भेंट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को परिश्रम के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। कुछ विद्यार्थियोंकी मनोदशा खराब भी हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय तेजी से उन्नति करेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी व्यवसायिक जीवन भी ठीक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग :  नीला रंग

✡️सिंह✡️

 धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वादविवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोचविचार कर निर्णय लें। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️कन्या✡️

 आज कुछ दिनों से घर का कोई लम्बित काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। धार्मिककार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मानसम्मान बना रहेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग न्यायालय या न्ययालय परिसर के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज सुन्दर तरीके से पूरा होगा। ग्राहकों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आपको किसी दूसरे के काम से भी लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। मंदिर में नारियल दान करें, आपको मानसम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️तुला✡️

 सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। लाभ हो सकता है। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको पूर्ण करने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधारदिया गया पैसा आपको मिल सकता है। कार्यालय और ब्यापार में आपके लिए गए फैसले बड़ा लाभ देने वाले होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️वृश्चिक✡️

 सेवारत लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। कानूनी मसले हल होंगे। पैसों के लेनदेन के मामले में थोड़ी सी सावधानी बनाए रखनी चाहिए। तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है। आपके सहयोगी आपको अन्य दिनों की तुलना में अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

✡️धनु✡️

 आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय, सोचविचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगें, किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपनाएं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️मकर✡️

 आज कार्यक्षेत्र में आपको सबका सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका स्वयं का कोई ब्यापार है, तो आज आपको किसी भी ग्राहक से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। कोई आपके शब्दों का गलत अर्थ निकाल सकता है। किसी नयी सौदेबाजी में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। भाईबहनों का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सबके साथ संबंध बहुत अच्छे होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️कुंभ✡️

 आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और जमीन के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। दैनिक के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। धैर्यरखें। कार्यालय में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। स्वस्थ संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

✡️मीन✡️

 आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। स्वभाव आपका विनम्र बना रह सकता है। सकारात्मक विचारों को आपको अपनाना पड़ सकता है। जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आप कुछ हद तक विचलित हो सकते हैं क्योंकि चीजें आपके आसपास मौलिक रूप से बदल जाती हैं, इसलिए जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!