श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः
शनि देव की स्तुति : नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम् छाया मार्तंड संभूतम् तं नमामि शनिश्चरम् ।।
हिंदी व्याख्या : नील अजन के समान जिनकी दीप्ति है जो सूर्य भगवान के पुत्र तथा यमराज के बड़े भ्राता हैं सूर्य की छाया से जिन की उत्पत्ति हुई उन शनेश्वर देवता को मैं प्रणाम करता हूं ।
शनि देव गायत्री : कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्रायधीमहि तन्न:सौरि प्रचोदयात् ।।
हिन्दी व्याख्या : यथाशक्ति शनि गायत्री का जप करने के बाद शमी युक्त पायस जीके दशांश हवन करना चाहिए एक लोहे के पात्र में तेल रखकर उसका पूजन करें अपने मुख की छाया देखकर कृष्ण तिल उसमें डाल देवे छाया पात्र को दान कर दें ।।
✡️ दैनिक पंचांग ✡️
वीर विक्रमादित्य संवत्
2078
ज्येष्ठ मासे
23 प्रविष्टे गते
शनि वासर
दिनांक : 05 – 06 – 2021 (शनिवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:06 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 02:28 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 02:57 अपराह्न
चन्द्र राशि : मीन कल 11:28 अपराह्न तक, बाद में मेष
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 25
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 10
पक्ष : कृष्ण 11
तिथि : दशमी 4:07 पूर्वाह्न तक, बाद में एकादशी
नक्षत्र : रेवती 11:28 अपराह्न तक, बाद में अश्विनी
योग : आयुष्मान 2:49 पूर्वाह्न तक, बाद में सौभाग्य
करण : बव 5:11 पूर्वाह्न तक, बाद में बालव
राहु काल : 9:10 पूर्वाह्न से – 10:50 पूर्वाह्न तक
कुलिक काल : 5:49 पूर्वाह्न से – 7:29 पूर्वाह्न तक
यमगण्ड : 2:11 अपराह्न से – 3:52 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:58 पूर्वाह्न से – 12:52 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 07:31 पूर्वाह्न-से – 08:24 पूर्वाह्न-तक
आज के लिए राशिफल
✡️ मेष ✡️
वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इस स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सोचसमझकर निवेश करना उचित रहेगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। बच्चे बहुत अच्छा करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
✡️ वृष ✡️
आज आपका लक आपके साथ रहेगा। कार्यालय में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भोजन के लिए किसी भोजनालय में जायेंगे। आज आप स्वयं को स्वस्थ अनुभव करेंगे। घर पर अचानक से कई अतिथि आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में एकदम से बदलाव आ जायेगा। राजनीतिज्ञ के मानसम्मान में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें, समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
✡️ मिथुन ✡️
संयुक्त व्यापार में लाभ हो सकता है । मिथुन राशि के विद्यार्थियों को परिश्रम से ज्यादा परिणाम मिल सकता है। पुराने निवेश से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है। आवश्यक कार्य आवश्यक कार्य समाप्त हो जाएंगे। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
✡️ कर्क ✡️
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा अपराहन बाद उतारचढ़ाव भरा हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें। प्रेमप्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी परिश्रम से अपने कार्य में लग जाए सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
✡️ सिंह ✡️
आज आपको पूर्वार्ध में वांछित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकतें हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। आगे चलकर हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और सहयोग से प्रगति करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
✡️कन्या ✡️
आज आपका मन पूजापाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरापूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी सरकारी सेवा के लिए चयनित भी हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, जीवन में सबका सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
✡️ तुला ✡️
आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पतिपत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आज कोई भी काम पूरा करने में आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी आवश्यकतायें भी पूरी हो सकती हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए भी चिंतित हो सकते हैं। पिता की स्वास्थ को लेकर चिंता रहेगी। अपनी स
स्वास्थ का ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
✡️ वृश्चिक ✡️
आज वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यालय में कोई आपकी योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
✡️ धनु ✡️
लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। अधिवक्ता चिकित्सक एवं आंकिक शाखा के अधिकारियों के लिए आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी धन लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
✡️ मकर ✡️
आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन छोटीछोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। अच्छा होगा आज के दिन क्रोध करने से बचे रहें। दूसरे लोगों से मिलनाजुलना आपके लिये लाभकारी होगा। बच्चे किसी काम के लिये आपके सहायता मांग सकते हैं। आपको उनकी सहायता करके अच्छा लगेगा। आपको कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। काली उड़द का दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
✡️ कुंभ ✡️
व्यापार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपका परिश्रम भी बढ़ सकता है। आज आप छोटीछोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बहुत अच्छा होगा। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। स्वास्थ के मामले में कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
✡️ मीन ✡️
आज भागीदारी में लाभ होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। पर्यटन की भी संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। घरपरिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677