पंचांग व राशिफल : रविवार, 6 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

सूर्य भगवान की स्तुति : जपा कुशुम संकाशं, काश्यपेयं महाद्युतिम्,तमोरिं सर्व पापाघ्नं, प्रणतोस्मि दिवाकरम्।।

हिन्दी ब्याख्या : जापा अढौल के फूल की तरह जिनकी कांति है कश्यप ऋषि से जो उत्पन्न हुए हैं अन्धकार जिनका शत्रु है जो सव पापों को नष्ट कर देते हैं उन सूर्य भगवान को मैं प्रणाम करता हू ।।

सूर्य गायत्री मंत्र : आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्न सूर्य प्रचोदयात्।।
यथा शक्ति सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें अर्क युक्त पायस घी से दशांश हवन करें । सूर्य भगवान के 12 नामों का उच्चारण करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ जल जल चढ़ाएं सूर्य भगवान आपकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

वीर विक्रमादित्य संवत् 2078
ज्येष्ठ मासे
24 प्रविष्टे गते
दिनांक : 06 – 06 – 2021(रविवार)
सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:06 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 02:59 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 03:47 अपराह्न तक
चन्द्र राशि : मेष
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 26
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 11
पक्ष : कृष्ण 11
तिथि : एकादशी 6:19 पूर्वाह्न तक, बाद में द्वादशी
नक्षत्र : अश्विनी
योग : सौभाग्य 3:35 पूर्वाह्न तक, बाद में शोभन
करण : बालव 6:19 पूर्वाह्न तक, बाद में कौलव 7:32 अपराह्न तक, बाद में तैतिल
राहु काल : 5:32 अपराह्न से – 7:12 अपराह्न तक
कुलिक काल : 3:52 अपराह्न से – 5:32 अपराह्न तक
यमगण्ड : 12.31 अपराह्न से – 2:11 अपराह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:58 पूर्वाह्न से – 12:52 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 05:19 अपराह्न से – 06:13 अपराह्न तक

आज के लिए राशिफल

✡️ मेष ✡️

 सकारात्मक विकास देखेंगे। महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी और यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की इच्छा है तो वह भी आपको प्राप्त हो जायेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम सम्बन्ध नई आशाओं को जन्म देगा। कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

✡️ वृष ✡️

 आज आप मित्रों के लिए सहायता करने वाले सिद्ध होंगे होंगे। कार्यालय में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचारविमर्श किया जा सकता है। व्यापारी जन के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। आप किसी नयी समझौते में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने ग्राहक से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ अनुभव करेंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर भ्रमण परजायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

✡️ मिथुन ✡️

 मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मिथुन राशि वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपका जीवन सौहार्दपूर्ण व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। सकारात्मक भावों की अभिव्यक्ति जल्द ही चरमोत्कर्ष पर पहुंचायेगी। अगर आप अपने व्यवसाय को अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें तो आप इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

✡️ कर्क ✡️

 बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। यदि सेवा की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या :

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ सिंह ✡️

 आज अधिकारी वर्ग से आपको सार्थक महत्व मिल सकता है। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरी सहायता मिलेगी।  आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं । जीवनसाथी  से आपकी आर्थिक सहायता के लिए भी तैयार रहेंगे। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। काम करने के बाद भी आपको बुराई सुनने को मिल सकती है। आज आपको थोड़ा आलस्य अनुभव हो सकता है। आपको अपनी स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

✡️ कन्या ✡️

 आज आप अपने कार्य की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपको अपने जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। आज का दिन आपकी जिंदगी से प्रेम करना  अच्छा है। लेकिन पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकते हैं। लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे। रिश्तो में मधुरता आ सकती है। नौकरी की खोज में भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको शिक्षा ,सेवाऔर व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ तुला ✡️

 यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयातनिर्यात, विदेशी कार्य व्यापार तथा विदेश यात्रा के लिए भी बहुत अच्छा समय है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें । जुआसट्टा आदि से दूर रहें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजोसामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाईबहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल संभावना हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

✡️ वृश्चिक ✡️

 आज आप सकारात्मक विचारों से काम को आसानी से पूरा होगा। आज आपकी किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे सगे संबंधी के यहां से आपके लिये निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी साक्षात्कार के लिये आपके पास सूचना दूरसंचार से आ सकता है। आपको अपनी परिश्रम से सफलता जरूर मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

✡️ धनु ✡️

 धनु राशि के रूके हुए राजकीय काम पूरे हो जाएंगे। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। नए लोगो के संपर्क से आपके व्यापार में लाभ होगा। लोगों के अधूरे सपने आज से पूरे होने लगेंगे। आपके मन में प्यार और उल्लास की वृद्धि होगी। निवेश और लेन देन के मामलों में थोड़ा सोचा विचार कर ले। इससे आपको ही लाभ होगा। सूर्यदेव की कृपा से आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

✡️ मकर ✡️

 आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जायेगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है जिसमे खट्टेमीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : मोर नीला

✡️ कुंभ ✡️

 आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। कार्यालय में आप सबकी सहायता के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। दैनिक के काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। व्यापार सहयोगी के साथ रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए अध्यापकों का सहयोग मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

✡️ मीन ✡️

 आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब ना करें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे तथा आपका अव्यवहारिक व्यवहार लोगों को भ्रमित करेगा। आपके काम में वरिष्ठ का पूरापूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!