पंचांग व राशिफल : मंगलवार, 8 जून 2021 – तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की दशा : जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन

Share The News

श्री गणेशाय नमः || जगत् जनन्यै जगदंबा भगवत्यै नम || नमः शिवाय || नमो भगवते वासुदेवाय नमः

मंगल ग्रह स्तुति : धरणी गर्भ सम्भूतं, विद्युत् कान्ति समप्रभम्।कुमारं शक्तिहस्तं तं,मंगलं प्रणमाम्यहम्।।
हिन्दी ब्याख्या : पृथ्वी के उदर से जिनकी उत्पत्ति हुई विद्युत पुंज बिजली के सामान जिनकी प्रभा है जो हाथों में शक्ति धारण किए रहते हैं उन मंगल देव को मैं प्रणाम करता हूं।

भौम गायत्री मंत्र : भूमि पुत्राय विद्महे लोहितांगाय धीमहि तन्नो भौम: प्रचोदयात्।।
भौम गायत्री का यथाशक्ति जप करने के बाद खादिर युक्त पायस घी से दशांश हवन करें।

✡️ दैनिक पंचांग ✡️

✡️वीर विक्रमादित्य संवत् : 2078 ✡️✡️ज्येष्ठ मासे ✡️✡️26 प्रविष्टे गते ✡️✡️दिनांक : 08 – 06 – 2021(मंगलवार)

सूर्योदय : 05:44 पूर्वाह्न
सूर्यास्त : 07:07 अपराह्न
सूर्य राशि : वृषभ
चन्द्रोदय : 04:05 पूर्वाह्न
चंद्रास्त : 05:29 अपराह्न
चन्द्र राशि : मेष कल 12:23 अपराह्न तक, बाद में वृषभ
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
अमांत महीना : बैशाख 28
पूर्णिमांत महीना : ज्येष्ठ 13
पक्ष : कृष्ण 13
तिथि : त्रयोदशी 11:24 पूर्वाह्न तक, बाद में चतुर्दशी
नक्षत्र : भरणी 5:36 पूर्वाह्न तक, बाद में कृत्तिका
योग : अतिगण्ड 5:41 पूर्वाह्न तक, बाद में सुकर्मा
करण : वणिज 11:24 पूर्वाह्न- तक, बाद में विष्टि शकुनि
राहु काल : 3:52 अपराह्न से – 5:32 अपराह्न तक
कुलिक काल : 12:31 अपराह्न से- 2:11 अपराह्न तक
यमगण्ड : 9:11 पूर्वाह्न से – 10:51 पूर्वाह्न तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:59 पूर्वाह्न से – 12:52 अपराह्न तक
दुर्मुहूर्त : 08:24 पूर्वाह्न-से – 09:18 पूर्वाह्न 11:22 रात्रि – 12:04 रात्रि

✡️ राशिफल देखने के नियम ✡️

बहुत से पाठकों ने राशि नाम एवं प्रसिद्ध नाम के माध्यम से राशिफल देखने की प्रक्रिया जानी चाही इसके विषय में महर्षि पाराशर जी ने पाराशरी नामक ग्रंथ में लिखा है कि :

देशे ग्रामे गृहे युद्धे,  सेवायां व्यवहारके। नाम राशे प्रधानत्वं , जन्मराशि न चिन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : प्रदेश में घर के बाहर गांव में युद्ध के समय सेवारत में व्यवहारिक नाम की प्रधानता होती है स्थानों पर जन्म राशि का चिंतन न करके प्रचलित नाम की राशि का चिंतन करना चाहिए ।

विवाह सर्वमांगल्यै, यात्रायां ग्रह गोचरे । जन्म राशे प्रधानत्वम्, नाम राशि न चिंन्तयेत्।।

हिंदी व्याख्या : विवाह के समय मां सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में यात्रा में ग्रह गोचर दशा के पूजन में जन्म राशि की प्रधानता होती है प्रसिद्ध नाम राशि का चिंतन नहीं करना चाहिए ।

✡️ जानिए कैसा रहेगा, आपका आज का दिन ✡️

मेष : व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और समझोता में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण सभाओं के भाग बन सकते हैं, जिससे आप अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। आप रोमांचकारी संपर्क के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके आवेगपूर्ण व्यवहार के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृष : आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहयोग करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलन होगा, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।व्यापार में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मिथुन : ग्रह नक्षत्र की स्थिति आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। आपको नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। जीवन साथी की सहायता से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति अनुभव होगी। स्वास्थ में सुधार होने के योग हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कर्क : कर्क राशि वाले थोड़ी-सी कोशिश से आज ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से मनमुटाव न पैदा करे। किसी भी वजह से अगर शन्देह पैदा हो जाएगी तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। सभी मतभेदों को भुलाकर आपको सुलह कर लेनी चाहिए। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो यात्रा ना करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

सिंह : आज स्थिति कुछ चिंता जनक रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान—पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आपकी सुख—सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

कन्या : आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। कार्यालय का काम नित्य की तुलना में अच्छे प्रकार से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा। इससे आप दोनों के बीच निकटता बढेंगी। शायंकाल को अतिथियों के आने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप स्वयं को स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज आपको अपनी परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, संबंधों में दृढ़ता आएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

तुला : आपके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले आज अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को अपनी प्रबंधकीय क्षमता से प्रभावित करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। किसी भी तरह की जल्दबाजी या उत्तेजना से बचना होगा ताकि आपकी अच्छी भली आर्थिक स्तिथि संभली रहे। आपका भाग्य आपके साथ है ǀ आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : चंदन सफ़ेद

धनु : आपकी सेवा के स्थिति में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

मकर : आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भविष्य में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग प्रशन्न होंगे। वरिष्ठआपके काम से प्रशन्न होंगे । आपके स्वास्थमें थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : लाल रंग 

कुंभ : करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। कार्यालय और ब्यापार में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। अचल संपत्ति के विषय में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होने के योग हैं।प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। स्वास्थ का ध्यान रखें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

मीन : आज आप आसानी से पैसे एकत्रित कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। विचार-विमर्श करने से आपकी जानकारी भी बढ़ेगी और आपका अनुभव भी बढ़ेगा। मन विचलित नहीं होगा और कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। व्यवसाय और व्यापार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आपका लंबित हुआ कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

——————————————–

पंडित चक्रधर प्रसाद मैदुली
फलित ज्योतिष शास्त्री – जगदंबा ज्योतिष कार्यालय
सोडा सरोली रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड
मूल निवासी – ग्राम वादुक, पत्रालय गुलाडी, पट्टी नन्दाक, जिला चमोली गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर : 8449046631, 9149003677

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!