कस्टमर बिना मास्क पहने बैंक में घुसा, तो गार्ड ने मार दी गोली

Share The News

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में शुक्रवार को एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। यहां बगैर मास्क के बैंक में आए एक शख्स को गार्ड ने गोली मार दी। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है बिना मास्क पहने दफ्तर में आने के बाद गार्ड और ग्राहक में के बीच कहासुनी हुई थी, इसके बाद गुस्साएं गार्ड ने दुनाली बंदूक से कस्टमर को गोली मार दी।

बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के निवासी राजेश कुमार राठौर (35) टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। शुक्रवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय दफ्तर में गए थे। बगैर मास्क वे दफ्तर के अंदर घुस गये। जिस पर गार्ड से उनका विवाद हो गया। इसके बाद वह लौट आए। दोबारा फिर बैंक के भीतर बिना मास्क लगाए जा रहे थे। जिस पर सुभाषनगर के निवासी गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया। 

इसको लेकर दोनों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई। गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। मामले की सूचना पर CO, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। जख्मी कस्टमर को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गार्ड ने बताया कि दोनाली बंदूक लोड थी। इस कारण गोली चल गई। गोली उसने नहीं मारी है।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Piyush Pandey
Piyush Pandey
2 years ago

Very sad news Ji.

error: Content is protected !!